शासकीय चित्रकला ग्रेड परीक्षा 2025,पीएम श्री मनपा स्कूल क्रमांक 7 का शत-प्रतिशत परिणाम





अकोला :शासकीय चित्रकला ग्रेड परीक्षा 2025 का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है। इस परीक्षा में पी. एम. श्री मनपा सेमी इंग्लिश बॉयज़ स्कूल क्रमांक 7, रामदास पेठ, अकोला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक परंपरा को और सशक्त किया है।विद्यालय से कुल 19 विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और विशेष बात यह रही कि सभी 19 विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। इनमें से 4 विद्यार्थियों ने ‘A ग्रेड’ प्राप्त कर विशेष योग्यता हासिल की है।


A ग्रेड प्राप्त विद्यार्थी :

कु. गायत्री राजेश मानकर

कु. नम्रता रवी तायडे

कु. वैशवी रामबाबू शहा

कु. राजमा इकबाल शेख


B ग्रेड प्राप्त विद्यार्थी :

कु. एकता सदानंद ठाकूर

कु. प्रितिका लक्ष्मण भवरे

कु. अल्फिया इकबाल शेख

कु. परी नाना इंगळे

समर्थ सुनील वाघमारे




विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, चित्रकला के प्रति रुचि तथा योजनाबद्ध और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रमुख कारण रहे। परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, विभिन्न चित्रकला तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा व्यक्तिगत सुधार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव परिणामों में देखने को मिला।इस अवसर पर मनपा शिक्षा अधिकारी श्री हरिश्चंद्र इटकर ने समय-समय पर मार्गदर्शन कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के प्रभारी श्री शैलेश शिरसाट ने आवश्यक शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। अंशकालीन चित्रकला निदेशक श्री हेमंत उपरिकर सर ने नियमित प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रेरणा देकर विद्यार्थियों की कला प्रतिभा को सही दिशा प्रदान की।विद्यालय की इस उपलब्धि पर पालकों, शिक्षकवृंद, मनपा शिक्षा विभाग तथा परिसर के नागरिकों द्वारा बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह शीघ्र ही विद्यालय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संकल्प विद्यालय प्रशासन ने व्यक्त किया है।


Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url