सुफ्फा जूनियर कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम, लगातार 10वीं बार उत्कृष्ट सफलता
अकोला-स्थानीय अकोट रोड, अकोला स्थित सुफ्फा जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस का उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। विशेष बात यह है कि संस्था की स्थापना के बाद लगातार दसवें वर्ष भी शानदार परिणाम की परंपरा कायम रही है। इस वर्ष महाविद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। परिणाम में मौज्जा राबिया सैय्यद जाफर अली ने 74.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आयशा सिद्दीका किफायतउल्लाह खान ने 74.00 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मदीहा रहमान अनिकुर रहमान ने 74.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सारा तबस्सुम जकी अहमद ने 72.50 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान तथा इफरा फातिमा इक्तेदार अहमद कुरैशी ने 71.67 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान हासिल किया।
कॉलेज के इस शानदार नतीजे पर संस्था अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल,ने सभी कामियाब विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ दे कर उन की हौसला अफजाई की।विद्यार्थियों की उपलब्धि में उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अब्दुल साबिर, प्राथमिक विभाग के मुख्याध्यापक अय्यूब खान, शैक्षणिक समुपदेशक सैय्यद जाफर अली, पर्यवेक्षक फरीदा शब्बीर अली तथा शिक्षकगण नायला काज़ी, सुमैया अमरीन, फरहीन कौसर, शाजिया खानम, इजरम खान, रिदा फातिमा और अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अथक प्रयासों से यह सफलता संभव हुई है। संस्था की इस उपलब्धि पर सभी स्तरों से बधाई दी जा रही है।

