साजिद खान पठाण बने महाराष्ट्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन

           


                                       

अकोला | प्रतिनिधि महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विधायक साजिद खान पठाण को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया है। नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है तथा सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ देने का सिलसिला शुरू हो गया है।साजिद खान पठाण वर्तमान में अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, जनसंपर्क और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि साजिद खान पठाण के नेतृत्व, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से महाराष्ट्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन को राज्यभर में और अधिक सशक्त बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।नियुक्ति के बाद समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी न केवल अकोला बल्कि पूरे विदर्भ और महाराष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url