जलगांव में विधायक साजिद खान पठाण का उत्स्फूर्त स्वागत, अकोला में आज भव्य स्वागत रैली


 जलगांव / अकोला

अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक साजिद खान पठाण की महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद आज सुबह जलगांव (खानदेश) पहुंचने पर जलगांव शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका उत्स्फूर्त स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।साजिद खान पठाण की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में अकोला में उनके नागरिक अभिनंदन एवं भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया है।विधायक साजिद खान पठाण आज, 8 अगस्त 2026, शनिवार को सुबह मुंबई से गीतांजली एक्सप्रेस द्वारा रवाना होकर दोपहर 2 बजे अकोला रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए अकोला रेलवे स्टेशन से स्वराज्य भवन तक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।स्वागत रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url