diwali 2025: अकोला बातमी पत्र दीवाली विशेष,खुशियों का पर्व दीवाली,इन्होंने दि आपको दीवाली की शुभकामनाएं

 

अकोला बातमी पत्र डेक्स

दीवाली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन देशभर में विशेष रौनक देखने को मिलती है।इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और खुशियाँ बाँटते हैं।


दिवाली का ये प्यारभरा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करो स्वीकार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं


प्रकाश और खुशियों का महापर्व दीपावलीआपके जीवन में सुख-शांति एवम समृद्धि लेकर आए।दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं


रौशनी, उमंग और उत्साह का पावन पर्व दिवाली आज देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व हिंदू पंचांग के कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को आता है। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि, धन-सौभाग्य और निरंतर प्रगति के योग बनते हैं, साथ ही व्यक्ति के यश, वैभव और ऐश्वर्य में भी वृद्धि होती है।


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। धार्मिक ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित कर नगर को प्रकाशमय कर दिया था। तभी से यह पर्व प्रेम, प्रकाश और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

देशभर में मंदिरों, घरों और बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। हर जगह दीपों की जगमग रोशनी से वातावरण आलोकित है। लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से पटाखों का सीमित उपयोग करने की अपील की गई है।










Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url