CRIME-NEWS : अकोला में डबल मर्डर; पत्नी और बच्ची की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अकोला:रामदास पेठ पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले तार फाईल क्षेत्र में आज दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से अकोला शहर में हड़कंप मच गया है।मामूली घरेलू विवाद के3 चलते पति ने अपनी पत्नी और एक तीन साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना नेत्र फेल सहित पूरे शहर में हड़प्पा मचा दिया है।प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी पति सूरज गणवीर उर्फ गोट्या ने अपनी 3 साल की बच्ची आयेशा गणवीर औरपत्नी अश्विनी गणवीर का गला दबाकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया है।हत्या घरेलू विवाद के चलते हुई है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार लिया है और जांच शुरू कर दी है।हत्याओं के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, अश्विनी आरोपी सूरज की दूसरी पत्नी थी। क्षेत्र के नागरिकों में चर्चा चल रही थी के ये दोनों में रोज़ ही विवाद चलते थे।इस समय एसडीपीओ सतीश कुलकर्णी, एसएचओ अरुण परदेशी और आदि पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे थे।रामदासपेठ पुलिस आगे की जांच कर रही है।