सुफ्फा इंग्लिश स्कूल बना सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल चैंपियन
अकोला- जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, अकोला एवं क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, अकोला में 13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रतिष्ठित सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सुफ्फा इंग्लिश स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के दोनों खिताब अपने नाम कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया।इस प्रतियोगिता में अकोला शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 40 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 15 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें लड़कों एवं लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया। 15 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुफ्फा इंग्लिश स्कूल ने एंग्लो उर्दू स्कूल, अकोला को 4-0 से हराकर जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग के रोमांचक फाइनल में सुफ्फा इंग्लिश स्कूल ने उस्मान आजाद स्कूल, अकोला को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से पराजित कर दूसरा खिताब भी अपने नाम कर लिया।टीमों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल, प्राचार्य अब्दुल साबिर, मुख्याध्यापक अय्यूब खान, एजुकेशन एडवाइजर सैयद जाफर अली, पर्यवेक्षक फरीदा शब्बीर अली, क्रीड़ा शिक्षक अरफात अंसारी तथा समस्त शिक्षकगण ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की फुटबॉल टीम को पिछले कई वर्षों से एनआईएस फुटबॉल कोच एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक सईद खान का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इसी का परिणाम है कि सुफ्फा इंग्लिश स्कूल लगातार पाँच वर्षों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बना रही है। अब दोनों विजेता टीमें 4 अगस्त 2026 को अमरावती में आयोजित होने वाली विभागीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अकोला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
15 वर्ष आयु वर्ग (लड़के) टीम :
तहमान खान (कॅप्टन), मोईन अल्लाह खान, जियान खान, मोहम्मद जैद, अब्दुस सबुर खान, मोहम्मद नोमान गाजी, नूर मोहम्मद खान, अबूबकर सिद्दिक खान, मोहम्मद जनीब, अनस अहमद, फरान खान, अर्सलान खान, शेख मोहम्मद आमिर, हस्सान रजा खान, ज़बी खान एवं मोहम्मद सलाहुद्दीन खान।
17 वर्ष आयु वर्ग (लड़के) टीम :
शेख अयान (कॅप्टन), उस्मान यासिर खान, सैयद जैद अली, मोहम्मद जाहिद इकबाल, समीर मिर्ज़ा, मोहम्मद अफ्फान, मोहम्मद सूफियान खान, ज़ोहेब अहमद, मोहम्मद साद, मोहम्मद समी, मोहम्मद आतिफ तेली, अदीन अहमद, मोहम्मद नोमान एवं अल्फैझ खान टीम में शामिल हैं।
