वंचित बहुजन युवा अघाड़ी ने किया क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले का अभिवादन

 


अकोला -देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की आज 194 वीं जयंती मनाई जा रही है. सावित्री बाई फुले शिक्षिका के अलावा एक महान समाजसेवक भी थीं. उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया.आज दोपहर 01.00 बजे क्रांतिज्योति सवित्री बाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर उनके सामाजिक कार्यों का सम्मान करते हुए अशोक वाटिका में वंचित युवा अघाड़ी ने सावित्री बाई फुले की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर बाल वक्ता असित दिलीप डोंगरे ने नारी शिक्षा के लिए सावित्री के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाई।इस समय वंचित बहुजन युवा आघाडी के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पातोडे, भारतीय बौद्ध महासभा जिल्हाध्यक्ष पि. जे. वानखडे, युवा आघाडी जिल्हाध्यक्ष श्रीकांत घोगरे, युवा महानगर अध्यक्ष वैभव खडसे, बौद्ध महासभा महानगर अध्यक्ष गोरखनाथ वानखडे, अधिवक्ता पायल कांबले, अधिवक्ता नंदिनी ढोले, नम्रता आठवले, सचिन शिराले, आकाश जंजाल, आकाश गवई, नागेश उमाले, साहिल बोदडे,निकी डोंगरे, राजेश बोदडे, दिलीप डोंगरे,सुगत डोंगरे,अक्षय वानखडे, सोनी कांबले, सीमा गवई.सुरेश मोरे,चंद्रकांत पाटील आदी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Diwali Advertisement