खेत में मिली सिरकटी लाश,परिसर में मंचा हड़कंप

  

अकोला बातमी पत्र 

अमरावती-शहर के दक्षिणोत्तर क्षेत्र म्हाडा कालोनी के निकट एक खेत में सिरकटी लाश मिलने से हडकंप मचा है। लाश का सिर धड से अलग कर केवल धड खेत मे फेंक दिया है। यह मामला आज दोपहर १२ बजे के दौरान उजागर हुआ। सुचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी घटना स्थल पहुंचे। मृतक की पहचान व कटे हुए सिर की तलाश हेतू डॉग स्कॉड की मदद ली गई। समाचार लिखने तक मृतक की पहचान नही हो पायी और कटा हुआ सिर तक पुलिस बरामद नही कर पायी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर नियंत्रण कक्ष को किसी युवक व्दारा यह जानकारी मिली थी की म्हाडा स्थित देशी शराब की दुकान से कुछ दुरी पर स्थित खेत में युवक की लाश पडी हुई है। जिसका सर गायब है। नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिलते ही यह सुचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो के अलावा खोलापुरी गेट पुलिस के अलावा क्राईम ब्रांच तथा विशेष दस्ते को दि गई। कुछ ही देर में मौका ए वारदात पर पुलिस की अलग अलग दल पहुंचने लगे थे। मौके पर बडी संख्या में पहले ही क्षेत्र के नागरीको की भीड लग चुकी थी। घटना स्थल पर कुछ ही समय में पुलिस के अनेक वाहन अधिकारीयो सहित पहुंचे और शव के अलावा घटना स्थल परिसर का जायजा लिया।

रेल्वे लाईन के पास मिली चप्पल

घटना उजागर होते ही पुलिस के आलाअफसर मौके पर पहुंचे। लाश की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए गए। खोलापुरीगेट थाने के अलावा राजापेठ, बडनेरा पुलिस थाने में ऐसे किसी ४०-४५ वर्षीय युवक

दोपहर हुआ मामला उजागर

बताया जाता है की घटना स्थल परिसर पूरी तरह सुनसान है। जिस जगह लाश पायी गयी वहा से कुछ दुरी पर मात्र एक मकान है। पुरे परिसर में सन्नाटा रहता है। बताया जा रहा है की जिस खेत से सट कर लाश मिली है वह खेत किसी यादव का बताया जाता है। जिसकी देखरेख कोई कुशवाह नामक व्यक्ती करता है। बताया जाता है कि पुलिस ने जब लाश बरामद की तब उसके शरीर पर पायजामा और शर्ट था। इस क्लु के आधार पर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।के लापता होने की शिकायत दर्ज है क्या इसकी भी जानकारी ली गई। दुसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस दल के अधिकारीयो व कर्मचारीयो व्दारा यादव के उस खेत की भी गहनता से जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम को घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित रेल्वे लाईन पर एक चप्पल मिली। मौके पर श्वान पथक टीम को भी बुलाया गया था। श्वान ने लाश को सुंघने के बाद रेल्वे लाईन की दिशा में गया और फिर कुछ दुरी पर रुक खेत की कटीली तारो में अंदर जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मीयो ने श्वान को खेत के अंदर ले गए। जहा कुछ दुरी पर वह रुक गया।


घटना आज होने की संभावना

लाश पुलिस सूत्रो की माने तो देखने के बाद यह घटना सुबह होने का अनूमान आज जताया गया है। दुसरी ओर पुलिस इस दिशा में भी जांच को गती दे रही है। की आखिरकार लाश है किसकी और उसकी हत्या कहां की गई क्यो की जिस जगह पर सिर कटी लाश मिली है उस जगह पर खून के निशान नाममात्र नही पाए गए। ऐसे में पुलिस के लिए यह भी एक चुनौती है की लाश की गर्दन कहा काटी गयी है और गर्दन काटकर कहा फेंकी गयी है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Diwali Advertisement