21 अगस्त को पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



अकोला बातमी पत्र 

अकोला। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, अकोला की ओर से लोकनेते एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय भाऊसाहेब फुंडकर की जयंती के अवसर पर पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 21 अगस्त को सुबह 10 बजे शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय (GMC), अकोला में आयोजित होगा।शिविर में शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहकर पत्रकारों की स्वास्थ्य जांच करेंगे तथा आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।अकोला जिला पत्रकार संघ ने जिले के सभी पत्रकारों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लेने की अपील की है। 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url