विधायक पठान के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मुंबई में कांग्रेस की अहम बैठक



अकोला बातमी पत्र मुंबई। 19 अगस्त को आयोजित होने वाले खासदार इमरान प्रतापगढ़ी के मुंबई दौरे एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन विधायक साजिद खान पठान के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मुंबई के दादर स्थित तिलक भवन में महत्वपूर्ण नियोजन बैठक आयोजित की गई।बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी अहमद खान की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में 19 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम के नियोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।नवनियुक्त चेयरमैन विधायक साजिद खान पठान के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बैठक के माध्यम से प्रदेशभर के अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url