सुफ्फा इंग्लिश स्कूल में तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान आयोजित

अकोला - अकोला पुलिस द्वारा मंगलवार को अकोट रोड  स्तिथ सुफ्फा इंग्लिश स्कूल,में कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 'तंबाकू-मुक्त' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तंबाकू एवं गुटखा सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।कार्यक्रम में अकोट फैल पुलिस स्टेशन के एपीआई किशोर पवार, एएसआई अलीम काज़ी तथा पुलिस कॉन्स्टेबल अक्षय कोल्हे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद फाज़िल, प्राचार्य अब्दुल सबीर तथा मुख्याध्यापक अय्यूब खान सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।एपीआई किशोर पवार ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू एवं गुटखा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं और इनके सेवन से मुंह के कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं इन नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं मित्रों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अवैध रूप से तंबाकू एवं गुटखा की बिक्री की जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को देने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तंबाकू मुक्त रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ ली। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अकोला पुलिस के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url