बालापुर में आपसी रिश्तों में हिंसा, भाई और भतीजे के चाकू हमले में व्यक्ति की हालत नाजुक
अकोला - बालापुर शहर के बड़ा मोमिनपुरा स्थित लाल बंगला परिसर में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 47 वर्षीय अतीक अहमद अब्दुल रशीद पर उनके ही सगे भाई और भतीजे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में अतीक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतीक अहमद काम से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाल बंगला परिसर में उन पर उनके भाई और भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से परिसर में सनसनी फैल गई। हमले में अतीक अहमद को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अकोला जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अपने ही परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए इस जानलेवा हमले की घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है।फिलहाल हमले के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आना बाकी है। इस वारदात ने पारिवारिक विवादों के हिंसक रूप लेने को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
