आवारा कुत्तों के हमले में घायल हिरण की मौत? वन विभाग ने शुरू की जांच


(गुड्डू भाई पत्रकार)

अकोला। अकोट फाइल थाना क्षेत्र के माइक्रो टावर स्थित कुरैशी कॉलोनी में रविवार सुबह एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल कादर उर्फ गुड्डू भाई और क्षेत्र के नागरिक मौके पर पहुंचे तथा हिरण को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग और अकोट फाइल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी संगपाल तायडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अकोट फाइल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।गंभीर रूप से घायल हिरण को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वन विभाग ने हिरण के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और आगे की कानूनी व विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।स्थानीय नागरिकों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url