8 दिन का अल्टीमेटम...विधायक पठाण ने प्रशासन को दी 8 दिन की मोहलत


अकोला: अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक साजिद खान पठाण के नेतृत्व में सोमवार को मनपा आयुक्त के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न प्रभागों में नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।बैठक के दौरान प्रभाग क्रमांक 1, 7, 8, 9, 11, 17 एवं 18 सहित कई क्षेत्रों में बड़े नालों की समय पर सफाई नहीं होने, ठेकेदारों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने तथा बारिश के दौरान नालों का पानी नागरिकों के घरों में घुसने की गंभीर समस्या प्रमुखता से उठाई गई।इसके अलावा जिन क्षेत्रों में गटर योजना का कार्य पूरा हो चुका है, वहां अब तक मुरूम नहीं डाले जाने पर नाराजगी जताई गई। वहीं जिन इलाकों में गटर योजना का कार्य अभी तक नहीं हुआ है और सड़कें अत्यंत खराब स्थिति में हैं, वहां भी तत्काल मुरूम डालकर नागरिकों को राहत देने की मांग की गई।इन सभी मुद्दों पर मनपा आयुक्त ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि विधायक साजिद खान पठाण ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी आठ दिनों के भीतर बड़े नालों की सफाई सहित सभी संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।बैठक में विरोधी पक्ष नेता डॉ. ज़ीशान हुसैन, नगरसेवक अब्दुल सलाम खान, आर्किटेक्ट सोहैल खान, गुड्डू पठाण, आसिफ खान उर्फ बबलू, आकाश कवड़े, याकूब पहलवान, फिरोज खान, गजानन कांबले, मोहम्मद शारिक, माजी नगरसेवक मोहम्मद इरफान, समाजसेवक मंजूर सौदागर, याकूब खान पठाण सहित अन्य पदाधिकारी एवं नगरसेवक उपस्थित रहे। सभी ने विधायकसाजिद खान पठाण के नेतृत्व में क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से मनपा आयुक्त के समक्ष रखते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की।
Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url