सुफ्फा इंग्लिश हाईस्कूल ने कायम रखी उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा

अकोला- सुफ्फा इंग्लिश हाईस्कूल का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय ने लगातार 15वें वर्ष उत्कृष्ट परिणाम की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष 99 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।विद्यालय की छात्रा तबशिरा फातेमा इक्तेदार अहमद कुरैशी ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अक्सा बानो मोहम्मद अजीम ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद अहफाज मोहम्मद इद्रीस ने 93.00 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने विज्ञान विषय में 100 में से 99 अंक हासिल किए।मोहम्मद शुरैफ मोहम्मद अमानतउल्ला एजाजी ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। तबशिरा आदीन रशीद अहमद ने 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि नशरा खान फिरोज खान ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा स्थान प्राप्त किया।विद्यालय से कुल 103 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 52 विद्यार्थियों ने विशेष प्रावीण्य श्रेणी तथा 26 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।इस सफलता पर सुफ्फा फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल ने विद्यार्थियों,अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के प्राचार्य अब्दुल साबीर, मुख्याध्यापक अय्यूब खान, शैक्षणिक मार्गदर्शक सैय्यद जाफर अली, पर्यवेक्षक फरीदा शब्बीर अली के साथ-साथ शिक्षक कमर अली, शमीम बानो, परवीन खान, समीना अली, सुमैया खान, शाजिया खान, फरहीन क़वसर, मोहम्मद वसीम, इरफान उर रहमान कासमी, अब्दुल समी, शकील खान, सैयद इमरान, सईद खान, शरजील अहमद और गैर-शिक्षण कर्मचारी वसीमुद्दीन खतीब, मोहम्मद नासिर ने अथक परिश्रम किया है।



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url