quba urdu school akola: कुबा उर्दू स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
बेटियों की मेहनत रंग लाई, कुबा उर्दू स्कूल का परिणाम उत्कृष्ट
अकोला-महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल पुणे की और से मार्च-2026 में ली गई दसवीं कक्षा की परीक्षा के ऑनलाइन नतीजे 8 मई को घोषित किए गए, जिसमे ह्युमन डेवलपमेंट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित शहर के अकोट फाइल के नूर नगर स्थित कुबा उर्दू स्कूल के विद्यार्थियों ने कामयाबी हासिल कर शत-प्रतिशत नतीजों की परंपरा कायम रखी इस परीक्षा के लिए के शाला के कुल 124 छात्रों ने प्रविष्ट किया था।शाला के कुल 124 विद्यार्थीयो में से 35 विद्यार्थी प्रावीण्य श्रेणी तथा 43 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में कामयाबी हासिल की। जिस में स्कूल की छात्रा कयना मंताशा ने सर्वाधिक 93.20 फीसदी अंक लेकर शाला में अव्वल रहने का सम्मान हासिल किया है। ज़ुबिया मंज़ूर ने 90.06 फीसदी अंक हासिल कर शाला में दूसरा तथा अश्मीरा महक ने 88.80 फीसदीतीसरा स्थान हासिल किया।इस के अलावा सिदरा अंजुम ने 88.60,फीसदी जावेरिया फ़ातेमा ने 88 फीसदी अंक लेकर कामयाबी हासिल की।कुबा उर्दू स्कूल के शत प्रतिशत नतीजे देने की परंपरा को बरकरार रखने पर संस्था अलहाज अब्दुल जब्बार मजाहरी एवं सचिव तथा संस्था के सर्व पदाधिकारी व सदस्यो ने सभी होनहार विद्यार्थियों के अलावा शाला के मुख्याध्यापक सहित शिक्षकों का पुष्पगुच्छ दे कर उनकी हौसला बजाई की,इस अवसर पर मुख्याध्यापक मोहम्मद आसिफ,शेख अफसर क़ुरैशी,सय्यद आरिफ,मोहम्मद इफ्तेखार, मोहम्मद मुजाहिद , आबिद खान, ,मोहम्मद ज़फर, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद यूनुस,,मोहम्मद समीर,वसीम अहमद, मोहम्मद नफीस, मुदस्सिर अहमद,मोहम्मद फरीद उल्लाह,मोहम्मद आसिफ, नौशाद अली, मोहम्मद हंजला,सरफ़राज़ उल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान ,शेख फारुख, एजाज़ दुर्रानी, मुहम्मद जुबेर,अब्दुल वाजिद,मोहम्मद तनवीर, शहजाद अहमद, जमिल अहमद जुबेर अहमद,फ़िरोज़ खान,हाफिज तमीज़,मौलवी इमरान , मौलवी शोएब, हाफिज साहिल सहित शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों मुख्य रूप से उपस्थित थे।
