छात्रवृत्ति परीक्षा में मनपा स्कूल क्र. 7 का जलवा!

अकोला के पीएम श्री स्कूल के 42 विद्यार्थियों ने दर्ज की ऐतिहासिक सफलता



अकोला बातमी पत्र 

 अकोला | विशेष प्रतिनिधि

महाराष्ट्र राज्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में पीएम श्री मनपा सेमी इंग्लिश बॉयज़ स्कूल क्रमांक 7, रामदास पेठ, अकोला के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल कर पूरे अकोला शहर का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय का नाम शिक्षा क्षेत्र में गर्व के साथ लिया जा रहा है। यह सफलता विद्यालय की गुणवत्ता, उत्कृष्ट नियोजन तथा शिक्षकों की अथक मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 5वीं के 32 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया, जबकि कक्षा 8वीं के 10 विद्यार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हुए। इस प्रकार विद्यालय के कुल 42 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे कु. नयना गोटे, सौ. भावना इटकीकर एवं सौ. जयश्री वानखड़े का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। वहीं विद्यालय के प्रभारी मुख्याध्यापक श्री शैलेश शिरसाट के कुशल नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा किए गए विशेष प्रयास तथा पालकों के प्रोत्साहन से यह सफलता संभव हो सकी।इस सफलता में मयूर पवार, मंदा खिरोडकर, अनिता नवलकर, संगीता गुजर, करुणा घणबहादूर, सुलभा सदाफळे, सविता पांडे, अनुभा मस्के, अपर्णा नाईक, लीना सोनोने, श्रद्धा मेश्राम, निर्मिती ओल्वे, रुपाली तायडे, खुशाल डोंगरे तथा हेमंत उपरीकर का भी विशेष योगदान रहा।शिक्षणाधिकारी हरीशचंद्र इटकर ने इस रिकॉर्ड ब्रेक सफलता पर सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उनके पालकों तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की शैक्षणिक प्रगति के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रयासों के बल पर मनपा विद्यालयों के विद्यार्थी राज्य स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।विद्यालय समिति अध्यक्ष भीमराव डोंगरे, उपाध्यक्ष राजेश गावंडे तथा डॉ. काशिनाथ पटेकर ने भी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। पीएम श्री मनपा सेमी इंग्लिश बॉयज़ स्कूल क्रमांक 7, रामदास पेठ, अकोला लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url