मुंबई प्रदेश कार्यालय में हुआ साजिद खान पठान का किया स्वागत
अकोला- अकोला पच्छिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ी 30 साल बाद कामियाबी मिली।अकोला पच्छिम कॉंग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद पहली पर मुंबई प्रदेश कार्यालय पहोंचे जहां कांग्रेस वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष ने साजिद खान पठान का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।बतादे की,१९९५ से अकोला पच्छिम से बीजेपी ही को जीत मिलती आ रही थी। बीजेपी के प्रत्याशी स्व.गोवर्धन शर्मा के दो हैट्रिक किया था ।स्व.गोवर्धन शर्मा इस सीट से पहली बार१९९५ में चुने गए थे तभी से यहाँ पर उन को कोई हरा नही सका।इस बार कांग्रेस के साजिद खान पठान ने भाजपा के विजय अग्रवाल को पराजित कर बड़ी जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक विजय के साथ साजिद खान ने २०१९ के विधानसभा चुनाव में हुए अपने पराजय का बदला लिया है।इस समय महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ,महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, पूर्व विरोधी दल नेता विजय वडेट्टीवार,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी सदस्य नसीम खान, विधायक नितिन राउत, विधायक अमित देशमुख, अकोला शहर अध्यक्ष डॉ प्रशांत पाटिल वानखडे आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।