Ideal Teacher and Headmaster Award Ceremony:शिक्षा के सितारों का अकोला में सम्मान, राज्यभर के शिक्षक और मुख्याध्यापक गौरवान्वित



अकोला, 24 नवंबर। महाराष्ट्र राज्य नगर परिषद एवं महानगरपालिका शिक्षक संघ की ओर से आयोजित 8वां राज्यस्तरीय आदर्श मुख्याध्यापक एवं शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 24 नवंबर को अकोला में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में राज्यभर से आए शिक्षकों, मुख्याध्यापकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। 


इस अवसर पर राज्य के कुल 107 गुणवंत शिक्षकों, मुख्याध्यापकों एवं शैक्षणिक संस्थानों का मान्यवरों के हाथों सम्मान किया गया।कार्यक्रम में सांसद अनुप धोत्रे, विधायक साजिद खान पठान, स्नातक विधायक धीरज लिंगाडे, शिक्षक विधायक किरण सरनाईक, पूर्व पालकमंत्री एवं विधायक बच्चू कडू, विधायक नितीन देशमुख, अकोला महानगरपालिका के उपमहापौर अमोल गोगे, नगरसेवक जयंत मसने तथा मनपा शिक्षाधिकारी हरिश्चंद्र इटकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसके अलावा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन कोली, प्रदेश कार्याध्यक्ष सुभाष कोल्हे, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शेंडगे, प्रदेश महासचिव अरुण पवार, प्रदेश महिला आघाड़ी प्रमुख साधनाताई सोलंके, पुरानी पेंशन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुनील खरात, प्रदेश महासचिव धोंडीराम चपडे सहित किशोर पाडवी, शारदा देशमुख, आशा मुर्हे, माया कांबले, पूजा लोखंडे, रेणुका गावंडे और उजमा सय्यद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है। 


इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में कुल 104 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें 55 आदर्श शिक्षक, 14 तकनीकस्नेही शिक्षक, 13 आदर्श मुख्याध्यापक, 8 आदर्श स्कूल, 5 सक्षम महिला, 4 सक्षम पदाधिकारी, 3 जीवन गौरव, 1 प्रशासन अधिकारी तथा 1 हिरकणी पुरस्कार शामिल हैं।इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देश का भविष्य तैयार करने वाले शिक्षकों की आवाज शासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठन के इस मंच के माध्यम से शिक्षकों की न्यायोचित मांगों को शासन के समक्ष रखने तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में नई ऊर्जा मिलती है।






 पुरस्कार प्राप्त सभी शिक्षकों, मुख्याध्यापकों एवं स्कूलों का उपस्थित अतिथियों ने अभिनंदन किया।समारोह की सफलता के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भिरड एवं प्रदेश संगठक मोहम्मद अनवर हुसैन के मार्गदर्शन में अकोला शाखा के शेख रहमान, युवराज पठाडे, मनोज बोचरे, हबीबुर्रहमान, मोहम्मद वसीमुर्रहमान, गजेंद्र ढवळे, इरफानुर्रहमान, सुशीला सोनोनें, रिजवान अहमद, वासिक उर रहमान, राजू अवधूत, हफीज उल्ला बेग, खान अनीस खान, मोहम्मद अ. साकिब, मोहम्मद नाजीमोद्दीन, मुजफ्फर हुसैन, नवेद अहमद खान, सज्जाद अहमद, संदीप राठोड, गणेश चौधरी, विजयसिंह पवार, जीवन चव्हाण, सीमा परभणीकर, सुजाता औरंगपुरे एवं सागर भोला सहित अकोला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विशेष परिश्रम किया।कार्यक्रम का संचालन नयना गोटे, दीपाली अघाव एवं नाजनीन सलीम अहमद पांडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राजीव भिरड ने किया।













Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url