akola sports news: खो-खो में अकोला का परचम लहराने को तैयार तन्वी और तेजस
अकोला-स्थानीय शिवसेना वसाहत स्थित पी.एम. श्री महानगरपालिका उच्च प्राथमिक मराठी बालक विद्यालय क्रमांक 26, के दो होनहार विद्यार्थियों कु. तन्वी दीपक ठाकरे और तेजस प्रवीण राठोड का 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी 2 से 5 दिसंबर 2026 तक धाराशिव में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।दोनों विद्यार्थियों के इस चयन से विद्यालय के गौरव में वृद्धि हुई है। उनकी इस सफलता से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों को खो-खो खेल का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने में विद्यालय के अंशकालीन क्रीड़ा निर्देशक गायकवाड सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनके उचित मार्गदर्शन के चलते यह सफलता हासिल हुई है।इस उपलब्धि पर विद्यालय के मुख्याध्यापक, समस्त शिक्षकवृंद एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दोनों विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय सहित अकोला शहर का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के गुरुजी गायकवाड़ सर का महत्वपूर्ण योगदान
इन दोनों विद्यार्थियों को खो-खो खेल का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देने में विद्यालय के अंशकालिक क्रीड़ा निर्देशक श्री गायकवाड़ सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ गायकवाड़ सर के कुशल मार्गदर्शन को जाता है।
