अकोला पश्चिम में इतिहास रचते हुए साजिद खान पठान की जीत

भाजपा का गढ़ टूटा, साजिद खान पठान बने विधायक


अकोला -अकोला पश्चिम में कांग्रेस के साजिद खान पठान ने इतिहास रचते हुए भाजपा के विजय अग्रवाल को हराया। जीत की घोषणा होते ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। यह विजय भाजपा के लिए बड़ा झटका है। यह जीत मेरी ना होते हुवे हिन्दू मुस्लिम एकता की जीत है तथा यह जातीयवाद फैलाने वालों को करारा जवाब होने की बात विधायक साजिद पठान ने मीडिया से की,

१९९५ से अकोला पच्छिम से बीजेपी ही को जीत मिलती आ रही थी। बीजेपी के प्रत्याशी स्व.गोवर्धन शर्मा के दो हैट्रिक किया था ।स्व.गोवर्धन शर्मा इस सीट से पहली बार१९९५ में चुने गए थे तभी से यहाँ पर उन को कोई हरा नही सका।२०१९ के चुनाव में ही साजिद खान पठान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी।साजिद खान पठान उस समय २५६३ वोटों से हारे थे।

अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं, और इस बार कांग्रेस के साजिद खान पठान ने भाजपा के विजय अग्रवाल को पराजित कर बड़ी जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक विजय के साथ साजिद खान ने 2019 के विधानसभा चुनाव में हुए अपने पराजय का बदला लिया है। इस बार का चुनाव काफी रोचक रहा। बगावत के चलते इस सीट पर कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन असली मुकाबला भाजपा के विजय अग्रवाल और कांग्रेस के साजिद खान पठान के बीच था। 2019 के चुनाव में स्वर्गीय विधायक गोवर्धन शर्मा के खिलाफ लड़ते हुए साजिद खान को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया। साजिद खान ने इस विश्वास को सही साबित करते हुए भाजपा के मजबूत गढ़ को ध्वस्त कर दिया। जैसे ही उनके विजय की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पटाखों की गूंज और जयकारों से अकोला पश्चिम गूंज उठा। भाजपा के लिए यह हार गहरी चोट है और अब उनके लिए यह आत्ममंथन का समय है कि वह अपने इस गढ़ को क्यों नहीं बचा पाए। साजिद खान की यह जीत कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और भाजपा के लिए भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती है।



पिछले चुनाव में क्या रहा?

विधानसभा चुनाव 2019 में अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर बीजेपी ने लगातार तीसरी बार दिग्गज नेता गोवर्धन शर्मा को टिकट दिया था. कांग्रेस ने उनके सामने मुस्लिम चेहरे साजिद पठान को उतारा था. वंचित बहुजन अघाड़ी ने मदन भारगड़ को टिकट दिया था. गोवर्धन शर्मा ने लगातार तीसरी बार भी शानदार जीत दर्ज की थी. गोवर्धन शर्मा को कुल 73,262 वोट मिले थे, साजिद पठान को 70,669 मिले थे और मदन भारगड़ को कुल 20,687 वोटों से संतोष करना पड़ा.

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Diwali Advertisement