suicide news: युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या



अनिस शेख

संवाददाता महान

बार्शीटाकली तालुका के महान शहर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले 41 वर्षीय युवक विट्ठल गणपत सवरे का शव आज (8 अक्टूबर) दोपहर को उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,मृतक के परिवार के सदस्य सुबह खेत में सोयाबीन की फसल निकालने गए थे। दोपहर में जब वे घर लौटे, तो दरवाज़ा खोलने पर विट्ठल सवरे को साड़ी के फंदे से लटका पाया। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत महान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचाया, जहाँ प्रारंभिक उपचार के बाद जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया। वहाँ शाम करीब 5 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचगी और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विट्ठल सवरे के परिवार में पत्नी, एक बेटा, एक बेटी, माता-पिता, भाई और एक बहन शामिल हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url